आरडी गार्डी हॉस्पिटल का प्रबंध प्रशासन के हाथ आने से हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं में हो रहा सुधार

आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने कहा अस्पताल की व्यवस्थाएं बेहतर हो गई है, किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं है परिवारजन चिंता न करे शीघ्र स्वस्थ हो कर घर लौटेंगे



       उज्जैन। शरुआती दौर में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में हॉस्पिटल की व्यवस्था नहीं होने के कारण वँहा भर्ती मरीजों के परिजनों में चिंता व्याप्त थी, किंतु जिला प्रशासन द्वारा विगत दिनों इस हॉस्पिटल का प्रबंध अपने हाथ में लेकर कलेक्टर से शशांक मिश्र ने अपर कलेक्टर सुजान सिंह रावत को वहां पर निगरानी रखने, व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए थे। प्रशासन के प्रबंध हाथ में लेने के बाद वहां की व्यवस्थाओं में तेजी से सुधार हो गया है। मरीजों को बेहतर  नाश्ता, खाना  एवं उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा निरंतर मरीजों का परीक्षण किया जा रहा है।



       हॉस्पिटल की व्यवस्था सुधर जाने पर वँहा भर्ती मरीज संतुष्ट हैं। विगत 10 से 12 दिन से भर्ती मरीज अजीज बताते हैं कि अब उन्हें प्रतिदिन सुबह नाश्ता दोपहर में खाना एवम शाम का खाना व चाय नियमित  दी जा रही है। डॉक्टरों का व्यवहार एवं उपचार भी बहुत अच्छा है। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। वे कहते हैं कि बस अब जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद उन्हें घर जाने की अनुमति मिल जाएगी।



      इसी तरह मरीज शौकत अली ने बताया कि उन्हें बहुत ही अच्छा खाना दिया जा रहा है।सुबह जूस एवं काढ़ा भी मिलता  है। डॉक्टर दोनों टाइम बराबर राउंड पर आते हैं और और उन्हें उम्मीद है कि वह शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौट आएंगे। इसी तरह संतुष्टि अन्य मरीजो द्वारा भी व्यक्त की गई है।


Comments