पांच नए क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया घोषित

       उज्जैन। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट की धारा 71(1) एवं 72(2) के तहत उज्जैन शहर के लालबाई फूलबाई मार्ग और तकिया मस्ज़िद के पास कुशलपुरा, जगदीश गली, गली नं.-2 मंगल नगर, गली नं.-5 कुशलपुरा क्षेत्र को कंटेंनमेंट एरिया (कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्र) घोषित कर दिया है। प्रत्येक कंटेनमेंट एरिया के लिये इंसीडेंट कमांडर पुलिस अधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारी की नियुक्ति की गई है।


      कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश अनुसार कंटेनमेंट एरिया के अन्तर्गत पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कंटेनमेंट एरिया के समस्त निवासियों का होम क्वारेंटाईन में रहना होगा। एरिया हेतु सीएमएचओ द्वारा विशेष आरआरपी जिसके अन्तर्गत एक फिजिशियन, एक पैथालॉजिस्ट, एपीडिमियोलॉजिस्ट, माइक्रो बायोलॉजिस्ट, डाक्यूमेंटेशन स्टाफ रखा जाना एवं मोबाइल युनिट जिसके अन्तर्गत एक मेडिकल आफिसर, एक पैरामेडिकल स्टाफ, लैब टेक्निशियन एवं डाक्यूमेंटेशन का गठन किया जायेगा। उक्त क्षेत्र के एक्जिट पाइंट पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत स्क्रीनिंग की जायेगी। समस्त संक्रमण के पॉजीटिव केस के परिजन, निकट सम्पर्क को होम क्वारेंटाईन कराया जाना अतिआवश्यक होगा, जिससे संक्रमण को समुदाय में फैलने से रोका जा सके। आगे संक्रमण फैलने से रोकने हेतु त्वरित कार्यवाही की जायेगी। नगर निगम के झोनल अधिकारी द्वारा क्षेत्र का सेनीटाइजेशन किया जायेगा।


Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
फोर्ब्स इंडिया स्मॉल बिज़नेस समिट में सम्मानित होने वाला मध्य प्रदेश का एकमात्र शिक्षा संस्थान बना डिजिटल गुरुकुल
Image
मोक्षदायिनी माँ क्षिप्रा....जानें, कैसे प्रसिद्ध हुआ मोक्षदायिनी नदी का नाम क्षिप्रा ?
Image
उज्जैन बहुचर्चित मुजीब लाला हत्याकांड केस मे राजेंद्र चौधरी कोर्ट से बरी
Image
जालंधर में खुल चुका है बेमिसाल एंटरटेनमेंट का नया अड्डा 'सिनेपोर्ट क्लब'
Image