30100 रु. का स्पॉट फाइन लगाया 83 लोगों को भेजा अस्थाई जेल

301 लोगों पर 30100 रु  का  स्पॉट  फाइन  लगाया 
83 लोगों को अस्थाई  जेल भेजा 
     उज्जैन। कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए  मास्क  नहीं पहनने वालों के विरुद्ध आज 19 नवंबर से उज्जैन शहर में अभियान चलाया गया ।अभियान के दौरान मास्क नहीं पहनने वालों वाले 301 व्यक्तियों पर कुल 30100 रु  का स्पॉट फाइन लगाया गया है  । साथ ही 83  उल्लंघनकर्ताओं  को  पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाई गई अस्थाई जेल में निरुद्ध किया गया है  ।यह जानकारी अपर कलेक्टर श्री  जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई।


Comments