भूजल संवर्धन के डाटा एकत्रित करने के निर्देश


उज्जैन।
जल शक्ति अभियान के भारत सरकार में निदेशक एवं नोडल अधिकारी श्री अशोक कुमार ने गत दिवस एवं आज जिले में चल रहे विभिन्न भूजल संवर्धन कार्यों का निरीक्षण किया एवं निर्देश दिये कि जिले के भूजल से सम्बन्धित डाटा एकत्रित कर इनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। श्री अशोक कुमार ने आज बृहस्पति भवन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के भूजल संवर्धन से जुड़े विभिन्न अधिकारियों की बैठक ली एवं कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री अंकिता धाकरे, कृषि, जल संसाधन, पीएचई, नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद थे।

नोडल अधिकारी श्री अशोक कुमार ने भूजल संवर्धन अभियान के तहत जिले में चल रहे कार्यों में घट्टिया तहसील के ग्राम छायन, कालियादेह एवं कदवाली में जाकर अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। इसी तरह स्वच्छता अभियान के तहत चंदेसरी में किये गये कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम में गीता उद्यान व दशहरा मैदान में रैन वाटर हार्वेस्टिंग तथा कदवाली में सीरिज में बनाये गये चेक डेम का निरीक्षण किया। श्री अशोक कुमार ने उज्जैन नगर में स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे रूद्र सागर के कार्यों का अवलोकन भी किया एवं कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

Comments