सेहरा दर्शन कर श्रद्धालु हुए निहाल, बोले जय जय श्री महाकाल; आज दोपहर में होगी भस्मारती


उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसका समापन महाशिवरात्रि पर शिव विवाह के साथ हुआ। महाशिवरात्रि पर भगवान महाकालेश्वर का दूल्हा रूप में ऐसा अद्भुत श्रृंगार देख भक्त हुए निहाल, बोले जय जय श्री महाकाल। महाशिवरात्रि पर गर्भगृह में शनिवार रात हुई महापूजा के बाद रविवार सुबह तड़के चार बजे बाबा महाकाल को पंडे-पुजारियों ने फूलों व फलों से निर्मित सेहरा चढ़ाया। सुबह चार बजे सेहरे की आरती करने के बाद सेहरे के आमदर्शन शुरू हुए जो सुबह 10 बजे तक जारी रहेंगे। जिसके बाद सुबह 11 बजे भगवान का सेहरा उतारा जाएगा व दोपहर 12 बजे भस्मारती की जाएगी। 


आज दोपहर में भस्म आरती के बाद लगेगा भोग :
आज वर्ष में केवल एक बार दोपहर को होने वाली भस्मारती की जाएगी। यह आरती दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। दोपहर 2:30 बजे से 3 बजे तक भोग आरती तत्पश्चात ब्राम्हण भोज होगा। संध्या पूजन शाम 5 बजे से 5:45 बजे भगवान को जल चढ़ना बंद होगा। शाम 6:30 बजे से 7:15 बजे तक संध्या आरती और रात्रि 10:30 बजे शयन आरती के बाद 11 बजे पट मंगल होंगे।


Comments